
बिलासपुर,,, मल्हार में नाकाबपोश युवकों द्वारा महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला आया है! आरोपियों ने महिला को मारने के लिए 5 लाख रुपए में सौदा किया था! और 70 हजार रुपए एडवांस पाने के बाद घटना को अंजाम दे दिया! फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है! और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है!
मिली जानकारी के अनुसार खईयापारा मल्हार की रहने वाली बृहस्पति श्रीवास पिता तारकेश्वर श्रीवास उम्र 25 वर्ष ने मल्हार के पुलिस सहायता केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26.09.2025 को सुबह तड़के करीब 05.00 बजे मेरी मां सतरूपा बाई ब्रश करने के लिए जैसे ही दरवाजा खोली तो दो नकाबपोश युवकों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया! जब वह बीच बचाव करने गई तो उस पर लाठी से हमला किया। हमलावर दोनों युवक मुह में गम्छा बांध रखे थे। मारपीट करने के बाद दोनों भाग गये। इस हमले में मां को गंभीर चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद राजकुमार वर्मा आया और हम लोगों को जेजे हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया है। रिपोर्ट के बाद मामले को विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान डॉक्टर ने बताया सतरूपा श्रीवास को डेनजर प्रकृती की चोट लगी है। इसके बाद अपराध सदर की धारा 109 बीएनएस का घटित होना पाये जाने से प्रकरण में धारा पृथक से जोड़ी गयी है। घायल महिला और गवाहों के बयान वी परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही कृष्ण कुमार श्रीवास व विप्णु श्रीवास को तलब कर कड़ाई से पुछताछ की गई तो पता चला कि करीच 04 माह पूर्व तनौद निवासी नूतन कर्ष व टेकराम केंवट के साथ सतरूपा श्रीवास को जान से मारने के लिए 05 लाख रूप में सौदा तय हुआ था। इस सौदे के बाद 70 हजार रू एडवांस दिये थे। 25.09.2025 को चारो मो०सा० सीजी 11 ए.एक्स. 7334 में बैठकर मल्हार आये और नूतन कर्ष व टेकरान केंवट दोनों मिलकर 26.09.2025 को सुबह 05.00 बजे सतरूपा श्रीवास व बृहस्पति श्रीवास हमला किया। फिर पुलिस ने नूतन कर्ष व टेकराम केवट को भी तलब कर पुछताछ किया गया। पूछताछ में दोनो अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद 02 नंग लॉठी, घटना के समय पहने कपड़े और मो.सा. को गवाहों के सामने जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा-109, 115(2), 333, 3(6) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 01.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. नूतन कर्ष पिता बलदाऊ प्रसाद कर्ष उम्र 28 साल साकिन ग्राम तनीद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चापा छ० ग०
02. टेकराम केंवट पिता मोतीलाल केंवट उम्र 30 साल साकिन ग्राम तनीद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चापा छ० ग०
03. कृष्ण कुमार श्रीवास पिता कैलाश श्रीवास उम्र 38 साल साकिन ग्राम तनीद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चापा छ० ग०
04. विष्णु प्रसाद श्रीवास पिता सुखराम श्रीवास उम्र 35 साल साकिन ग्राम मेड थाना पाचगढ़ जिला जांजगीर चापा छ०ग०
संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक ओंकार धर दीवान प्रआर. 1339 मनोज राजपूत प्र० आर० 501 नुवारा तिग्गा, आर. 1316 किशन राय, 797, अभिजीत सिंह, आर. 1227 श्यामलाल सोनवानी थाना विर्रा जिला जांजगीर के आर. 956 संनोहर जगत एवं थाना पचपेड़ी का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.12घर में ‘गांजा कारोबार’ का विरोध पड़ा भारी! भाई और साथियों ने युवक-पत्नी को पीटा, पिता को भी मारी टक्कर; दो बार सकरी थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब एसपी से न्याय की गुहार…
Uncategorized2026.03.12कॉफी हाउस के बाहर ‘पार्किंग वार’! डीजी रैंक अफसर के अधिवक्ता बेटे को जड़ा थप्पड़, स्कॉर्पियो सवार युवक ने किया पीछा; सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा, शहर में चर्चा का बना विषय…
Uncategorized2026.03.12पूर्व गृहमंत्री के बेटे का ‘नशे में रौब’! दुकान में कार ठोकी, बुजुर्ग से मारपीट, फिर थाने में ही दिखाया दबदबा—समर्थक कार में बैठाकर ले गए, पुलिस देखती रह गई; वायरल वीडियो से कानून व्यवस्था और सियासी रसूख पर खड़े हुए गंभीर सवाल…
Uncategorized2026.03.11नशे के सौदागरों पर विवेक पांडेय की सख्ती, तखतपुर पुलिस का “प्रहार” पड़ा भारी — 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर धराए, इलाके में नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा…
