
बिलासपुर,,, शहर के राजकिशोर नगर स्थित दुर्गा पंडाल के पास गुरुवार देर रात बड़ी वारदात सामने आई। दयालबंद में रहने वाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ऋषभ पनीकर ने ठेकेदार को रोककर चाकू अड़ाया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। ठेकेदार ने रुपये देने से इंकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकला।
तोरवा क्षेत्र के पुराने पावर हाउस चौक निवासी शैलेंद्र बाजपेयी कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। गुरुवार की रात वे दुर्गा दर्शन के लिए कैलाश धाम पंडाल पहुंचे थे। इसी दौरान ऋषभ पनीकर वहां आ धमका और नेतागिरी करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा। ठेकेदार से रुपये की मांग पूरी न होने पर उसने चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की। बाद में सहमे ठेकेदार ने सरकंडा थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिस्ट्रीशीटर ऋषभ पनीकर का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में अपहरण समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कलेक्टर ने उसे एक साल के लिए जिलाबदर भी किया था। इसके बावजूद उसने शहर लौटकर मारपीट और धमकी की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके अलावा उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है।
सरकंडा पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। लगातार आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने के कारण पुलिस आरोपी पर विशेष निगरानी भी रखेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
