
बिलासपुर,,, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन के बिलासपुर स्थित बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर्स द्वारा अपना जन्मदिन शराब और कबाब के साथ मनाए जाने का मामला सामने आया है! इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खिलाड़ियों में भारी रोष है! खिलाड़ियों का कहना है! कि जिस बॉक्सिंग रिंग को वे पूजते हैं! उसे अधिकारियों ने ‘मयखाना’ बना दिया!
“स्पोर्ट्स ऑफिसर और कोच ने मनाया जन्मदिन”
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बिलासपुर रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी और उनके साथी कोच देवेंद्र यादव ने अपना जन्मदिन बॉक्सिंग क्लब के परिसर में मनाया! इस सेलिब्रेशन में अन्य कोचों और खिलाड़ियों को भी बुलाया गया था!
“मेट पर परोसा गया नॉनवेज, जमकर पी शराब”

वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है! कि अधिकारी खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए उपयोग होने वाले मैट (मेट) को सेंटर टेबल बनाकर उस पर मछली फ्राई और चिकन के साथ-साथ बीयर और शराब की बोतलें और गिलास रखे हुए हैं!
“खिलाड़ियों ने जताया कड़ा विरोध”
नाम न छापने की शर्त पर एक रेलवे खिलाड़ी ने एक अखबार के पत्रकार को फोटो साझा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया खिलाड़ी ने मैसेज में लिखा कि “खिलाड़ी जिस बॉक्सिंग रिंग की पूजा करते हैं!

उसे खेल अधिकारियों ने मयखाना बना दिया। शराब पीने के बाद मौके पर नॉनवेज खाया।” इस घटना से स्पोर्ट्स ऑफिसर्स के आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। खिलाड़ियों का कड़ा एतराज है कि उनके पूजा-स्थल जैसे रिंग का उपयोग इस तरह की पार्टी के लिए किया गया।

“पार्टी में शामिल हुए अन्य कोच और अधिकारी”
इस विवादास्पद पार्टी में बॉक्सिंग कोच नागू, गर्ल्स कोच देवेंद्र यादव, असिस्टेंट कोच सुमित, बॉयज कोच श्रवण बिस्नोई, असिस्टेंट कोच नितिन साक्या, खिलाड़ी विकास ठाकुर और अन्य खेल विभाग के लोग शामिल थे।

“सीनियर डीसीएम ने दिए जांच के आदेश”
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग रिंग खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए है और यहां शराब पीना पूरी तरह वर्जित है। सीनियर डीसीएम ने आश्वासन दिया कि इस तरह का मामला सामने आने पर निश्चित रूप से इसकी जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह पार्टी बिना किसी आधिकारिक अनुमति के आयोजित की गई थी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
