
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र के छठ घाट में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब झाड़ियों के पास नदी किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला! सुबह टहलने निकले लोगों ने दुर्गंध महसूस की और पास जाकर देखा तो झाड़ियों में नवजात का शव पड़ा था! सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर सिम्स अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है!सीएसपी नियमितेश सिंह ने बताया कि नवजात लगभग एक से दो दिन का रहा होगा! और मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा! पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है!
पुलिस को शक है! कि शव किसी अन्य स्थान से बहकर घाट के किनारे आया हो सकता है! फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं!और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं! इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और दुःख का माहौल है! लोगों ने नवजात को त्यागने जैसी अमानवीय हरकत पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है! पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
