
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में बुधवार की सुबह स्वास्थ्य सेवा के नाम पर चल रही एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ हुआ! निजी अस्पतालों से जुड़े एक दलाल को सिम्स परिसर में मरीजों को गुमराह करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया! आरोपी मरीजों से झूठ बोलकर उन्हें “बाहर सस्ता इलाज” दिलाने का लालच दे रहा था!
घटना ऐसे हुई बेनकाब
सुबह करीब 6 बजे टाइज वार्ड में मौजूद मरीजों ने देखा कि एक व्यक्ति लगातार उनसे इलाज को लेकर बहसबाजी कर रहा है! संदेह होने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी!पूछताछ में आरोपी ने खुद को अभिषेक निर्मलकर बताया! जांच में यह साफ हुआ कि वह सिम्स का कर्मचारी नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों के लिए दलाली का काम करता है!
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरक्षा सुपरवाइजर लघु शर्मा के सुपुर्द किया! इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई! आरोपी को पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया!
सिम्स प्रशासन का सख्त रुख
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा — मरीजों के हित सर्वोपरि हैं! किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा गुमराह करने या उपचार में बाधा डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी! सुरक्षा टीम की सतर्कता सराहनीय है!
वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा
हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं! दलालों की ऐसी हरकतें गंभीर अपराध हैं! प्रशासन ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है! और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई होगी!
सतर्कता से बची बड़ी साजिश
सुरक्षा सुपरवाइजर लघु शर्मा ने बताया कि सिम्स की सुरक्षा टीम हर वार्ड में नियमित गश्त कर रही है! किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पहचानते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है! हम नहीं चाहते कि मरीजों का भरोसा किसी कीमत पर टूटे!
प्रशासन की अपील
सिम्स प्रशासन ने नागरिकों और मरीजों के परिजनों से अपील की है! कि यदि अस्पताल परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति या दलाल जैसी गतिविधि दिखे, तो तुरंत सुरक्षा कर्मियों या प्रशासन को सूचित करें!
सवाल कायम
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है! कि
मरीजों की ज़िंदगी पर मंडराने वाले ये दलाल आखिर कब तक अस्पतालों में घूमते रहेंगे? सिम्स की सुरक्षा टीम ने भले एक दलाल को पकड़ लिया, लेकिन यह कार्रवाई अब एक चेतावनी बन गई है!स्वास्थ्य सेवा में दलाली अब नहीं चलेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
