
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा मरार गली में देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने आपसी विवाद कर मोहल्ले में अशांति फैलाने की कोशिश की घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया! पुलिस ने मोहल्ले में शांति भंग करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया!
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को चिन्हित किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया! पुलिस के अनुसार इन असामाजिक तत्वों की हरकत से मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई थी!

पकड़े गए 5 आरोपी
1… सूरज पाण्डेय पिता शेखर पाण्डेय,
2… मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद बसीर,
3… रोहित पटेल पिता राजकुमार पटेल,
4… अनंत मेश्राम पिता अमर मेश्राम,
5… सोनू देवांगन पिता प्रताप है!
सभी आरोपी मगरपारा मरार गली के रहने वाले हैं!
पुलिस कप्तान ने कहा “असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा” एसएसपी रजनेश सिंह परमार ने सख्त शब्दों में कहा —“सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है! कि ऐसे असामाजिक तत्वों में दोबारा गुंडागर्दी की हिम्मत न बचे आरोपियों का मुलाहिजा कराकर प्रिवेंटिव कार्रवाई के तहत जेल दाखिल कराया गया है! पुलिस इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रही है!
शांति बनाए रखने जनता से अपील
पुलिस कप्तानी ने नागरिकों से अपील की है! कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या उपद्रवी गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें! बिलासपुर पुलिस का कहना है! कि “कानून-व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्यवाही जारी रहेगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
