
बिलासपुर,,, जिले के पुलिस सुप्रीमो एसएसपी रजनेश सिंह ने अवैध उगाही और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त पुलिस कर्मियों को सख्त कार्रवाई और बर्खास्तगी की चेतावनी दी है! वे मीडिया से चर्चा कर रहे थे!
वरिष्ठ पुलिस कप्तान श्री सिंह ने कहा कि ये सही है! कि पिछले कुछ समय से पुलिस कर्मियों के नशे के अवैध कारोबार में संलिप्तता और इसके बाद भयादोहन कर अवैध उगाही की लगातार खबरें आ रही है! ये अनुशासित पुलिस विभाग के लिए बिल्कुल उचित नही है! ऐसे पुलिस कर्मियों के कारण अनुशासित विभाग और विभाग में अच्छा काम कर आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने वाले पुलिस कर्मियों के मन को आघात पहुँचता है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि जब भी सिस्टम में इस तरह की शिकायत आती है, सबसे पहले सम्बंधित कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाता है ताकि निष्पक्ष जांच हो, जांच का जिम्मा गस्टेड अफसरों को सौंपा जाता है, उनके जांच प्रतिवेदन के आधार पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है, कई पुलिस कर्मियों को रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त तक किया जा चुका है, कईयों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, सुपरविजन अफसर भी थाना स्टाफ को उनकी ड्यूटी के प्रति जागरूक करने काम कर रहे, जांच और मामलों का जल्द निराकरण करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल ऊँचा रहे इसके लिए उन्हें पुरष्कृत भी किया जाता है, इसी का परिणाम है कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण लगाने लगातार काम हो रहे,
पुलिस कर्मियों को यही संदेश है कि वर्दी पब्लिक की सेवा और कानून व्यवस्था बनाने के साथ अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए है, जो अच्छा काम करेंगे उनकी सराहना होगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, पर भयादोहन कर अवैध उगाही और नशे के सौदागरों को बढ़ावा देने या संलिप्तता पाए जाने पर किसी को बख्शा नही जाएगा चाहे वो जो हो…।
अब तक लगभग डेढ़ दर्जन
एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि अब तक ऐसे करीब डेढ़ दर्जन प्रकरण सामने आए है, जिनमे पुलिस कर्मियों पर लगाये गए आरोपी सच पाए गए, ऐसे करीब डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
