
कोरबा,,, जिले के दीपका थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जहां एक SECL कर्मचारी से नौकरी से निकालने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की वसूली की गई! पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है!
घटना के अनुसार, दीपका निवासी SECL कर्मचारी दीनदयाल के संपर्क में बिलासपुर निवासी प्रवीण झा (36) आया था! आरोपी ने खुद को ऊंची पहुंच वाला व्यक्ति बताकर दीनदयाल को धमकाया कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी नौकरी छुड़वा देगा!इस भय के कारण दीनदयाल ने आरोपी को अलग-अलग किश्तों में कुल आठ लाख रुपये दे दिए! इसके अलावा आरोपी ने उससे ढाई लाख रुपये का एक चेक भी लिया था!
लगातार हो रही धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर दीनदयाल ने यह बात अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बताई! परिजनों की सलाह पर उसने दीपका थाना जाकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई
शिकायत मिलने के बाद दीपका पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की! जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रवीण झा को बिलासपुर से गिरफ्तार कर दीपका लाया बताया जा रहा है! कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारियों पर कई प्रभावशाली लोगों के फोन आने लगे और कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया गया! लेकिन पुलिस ने किसी भी दबाव में आए बिना जांच जारी रखी!
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी प्रवीण झा के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/25 धारा 308 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है! आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटी हुई है! ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने और किसी से इस तरह की ठगी या वसूली तो नहीं की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
