
बिलासपुर,,, दीपावली की रात शहर के सरकंडा इलाके में मामूली फटाका विवाद ने हिंसक रूप ले लिया! शराब के लिए पैसे मांगने पर इनकार करने पर दो युवकों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी! सरकंडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है!
क्या है पूरा मामला….. 👇👇
21 अक्टूबर को अशोक नगर निवासी भूपेंद्र लोधी (31 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दीपावली की रात वह अपने परिवार से मिलने जबड़ापारा गया था! उसने अपनी स्कॉर्पियो (CG 10 BP 1786) सड़क किनारे खड़ी की थी! करीब रात 11:40 बजे जब वह बाहर निकला तो देखा कि दो युवक — श्रीधर शुक्ला और अनिश उर्फ रिंकू उर्फ लल्ला शुक्ला — उसकी गाड़ी के पास फटाके फोड़ रहे थे!
जब भूपेंद्र ने फटाके वाहन के पास फोड़ने से मना किया तो दोनों युवक गाली-गलौच पर उतर आए और बोले — “तू बड़ा आदमी बनता है! हमें शराब पीने के लिए पैसे दे!
पैसे देने से इनकार करने पर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की! पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1481/2025 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह और थाना प्रभारी प्रदीप आर्या की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
27 अक्टूबर को सूचना मिली कि आरोपी पुराना पुल के पास छिपे हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर श्रीधर शुक्ला (23 वर्ष) और अनिश शुक्ला (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
