
बिलासपुर,,,, जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है! जहां सिटी पार्क कॉलोनी मोपका निवासी के. एल. नरसिम्हा राव के साथ क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 1 लाख 69 हजार रुपये की ठगी कर ली! पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…..
बता दे की 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे के. एल. नरसिम्हा राव के व्हाट्सएप पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक लिंक भेजी और खुद को पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ा बताकर क्रेडिट कार्ड आवेदन करने का झांसा दिया! प्रार्थी ने लिंक पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड किया और उसमें अपना पैन कार्ड तथा व्यक्तिगत जानकारी भर दी!इसी दौरान उनका मोबाइल डाटा हैक हो गया और कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से नेट बैंकिंग के माध्यम से 1 लाख 51 हजार रुपये हुगली की पूजा विश्वास नामक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए….
इतना ही नहीं, साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए अलग-अलग किश्तों में 18 हजार 350 रुपये और निकाल लिए। इस तरह कुल 1 लाख 69 हजार 350 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 25 हजार 377 रुपये को होल्ड किया गया है! पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है……
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
