
बिलासपुर,,, जिले में मस्तूरी में गोलीबारी से हड़कंप मच गया है! गोलीबारी में 2 लोगों की घायल होने की खबर है! बताया जा रहा कि बिना नम्बर के गाड़ी में पहुचे तीन लोगो पर अंधाधुध फायरिंग का आरोप है! गोलीबारी की ये वारदात मस्तूरी नहर से लगे तिवारी होटल की है!
जहां 6 राउंड की फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत है!
मौके के मिली जानकारी के मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुच गई है! इस अंधाधुंध फायरिंग की वजह जमीन विवाद बताई जा रही! इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की स्थिति और दुस्साहसी आरोपियों के हौसले को जाहिर कर दिया है!
: पुलिस के संचार व्यवस्था का ये हाल…
जिले के पुलिस कंट्रोल रूम को बिलासपुर से महज 15-16 किलोमीटर दूर मस्तूरी में हुई इस गोलीबारी की खबर तक नही है! पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करने पर कहा गया सुने तो हम भी है! पर कन्फर्म नही है! डिजिटल इंडिया के दावे का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है! एक जमाने मे बाराद्वार डकैती कांड, कोटा इलाके से राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसरों के अपहरण और करतला कोरबा तक कि खबरे सीधे कंट्रोल रूम तक पल में आ जाती थी! पर अब मस्तूरी तक के गम्भीर घटना तक कि खबर कंट्रोल रूम को नही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
