
बिलासपुर,,, SECL कर्मचारी से नौकरी से निकालने और कार्रवाई का भय दिखाकर ₹11 लाख रुपये वसूलने वाले आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है! आरोपी की पहचान प्रवीण झा पिता रामानंद, निवासी तैय्यब मस्जिद के पास, बिलासपुर के रूप में हुई है! उसे न्यायिक रिमांड पर कटघोरा उपजेल भेजा गया है!
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीनदयाल (59 वर्ष), निवासी बल्गी कॉलोनी, कोरबा, जो एसईसीएल बल्गी परियोजना में पंप ऑपरेटर हैं! ने शिकायत दर्ज कराई थी! कि सितंबर 2024 में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को प्रवीण झा बताते हुए फोन किया और झूठा आरोप लगाया कि वह फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा है! आरोपी ने शिकायत न करने के एवज में ₹8 लाख की मांग की डर के कारण दीनदयाल ने किश्तों में ₹5 लाख रुपये दे दिए!
बाद में आरोपी ने पुलिस अधीक्षक और एसईसीएल अधिकारियों के नाम पर ₹2.5 लाख की अतिरिक्त राशि मांगी और अगस्त 2025 में फिर ₹10 लाख की मांग करते हुए ₹2.5 लाख का चेक भी प्राप्त किया। कुल मिलाकर आरोपी ने ₹11 लाख 10 हजार रुपये की उगाही की!
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/25 के तहत धारा 308(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर कार्रवाई की। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी अन्य एसईसीएल कर्मचारियों और आसपास के जिलों में भी इसी तरह भयादोहन की कोशिश कर चुका है।
पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोरबा और बिलासपुर क्षेत्र में और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस ने कर्मचारियों से अपील की है कि ऐसे कॉल या मांगों की तुरंत सूचना दें ताकि भयादोहन के मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
