
00 घटना के जिम्मेदार हॉस्टल वार्डन और चीफ सिक्युरिटी अफसर को निलंबित करने लगाए नारे…
00 जिम्मेदार को ही ज्ञापन लेने भेजने से, भड़के आंदोलनकारी कहा शर्म करो…
बिलासपुर,,, सेंट्रल यूनिवर्सिटी विद्यार्थी की हादसे में मौत के बाद रोज घिर रहा है! जमकर फजीहत हो रही है! NSUI के बाद गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हादसे में मृत हास्टलर छात्र की मौत को लेकर सीयू में जमकर बवाल मचाया, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गेट बंद करा दिया!
इससे उत्तेजित विद्यार्थियों ने शटर पर चढ़कर कुलपति बाहर आओ के नारे लगाए जिससे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, विद्यार्थोयो ने हॉस्टल वार्डन और चीफ सिक्युरिटी अफसर को निलंबित करने और उसी घटना के जिम्मेदार अफसर को ज्ञापन लेने भेजने पर नाराजगी जताते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बेशर्मी का आरोप लगाया…!
विद्यार्थियों ने कहा कि न्याय ही मृत विद्यार्थी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बिहार का विद्यार्थी का ये विद्यार्थी यहाँ पढ़ने आया था! उसकी लाश वापस जा रही ये बेहद शर्मनाक है! 21 को वो लापता होता है! दो दिन बाद यूनिवर्सिटी परिसर में ही उसकी लाश मिलती है! शर्म नाम की चीज नही है! मामले को दबाने कार्यक्रम कराये जा रहे! सही ढंग से मामले की जांच करा कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय यही मांग है! विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी को लेकर भी सन्देह जताते हुए इसे केवल खानापूर्ति बताते हुए सवाल उठाया कि क्या ऐसे में न्याय होगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
