
जांजगीर-चांपा,,, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर A.C.B. का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है! आज A.C.B. बिलासपुर इकाई ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एसडीएम (SDM) कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया…!
जानकारी के अनुसार, ग्राम रायपुरा (जिला सक्ती) निवासी किसान बुधराम धीवर ने एसीबी को शिकायत दी थी! कि उनकी और उनकी बहन की जमीन ग्राम कोसमंदा (जांजगीर जिला) में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अधिगृहित की गई थी! जिसके बदले उन्हें 35.64 लाख रुपये का मुआवजा अगस्त 2025 में प्राप्त हुआ था! लेकिन भुगतान के बाद भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार ने रकम निकलवाने में मदद के नाम पर 1.80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी…!
शिकायत की सत्यता की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई! डीएसपी अजीतेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई…! जिसमें जैसे ही प्रार्थी ने 1.80 लाख रुपये सौंपे, टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को रंगेहाथ धर दबोचा! मौके से पूरी रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई…!
अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
एसीबी सूत्रों के अनुसार, पिछले डेढ़ साल में यह बिलासपुर इकाई की लगातार 36वीं ट्रैप कार्रवाई है। साफ संदेश — “भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग अब रुकने वाली नहीं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
