
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है…!

जहां लालखदान ओवरब्रिज के आगे बिलासपुर से कोरबा जा रही मेमू लोकल उसी पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से टकराकर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई…!


मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मची रही…! आसपास के नागरिकों ने किसी तरह दहशतजदा यात्रियों को बाहर निकाला सूचना पर रेलवे और जिला पुलिस बल की टीम भी मौके पर पहुची पर राहत और बचाव तो दूर ट्रेफिक व्यवस्था और घटनास्थल पर क्राउड मैनेजमेंट बनाने तक में नाकाम रही…!

हादसे की वजह रेलवे की संचार व्यवस्था में गड़बड़ी बताई जा रही है!रेलवे और स्थानीय पुलिस द्वारा हादसे मे 4 लोगो के मौत होने और इंजन में पायलट समेत फंसे दो लोगो को निकालने की बात कही जा रही है…!
हादसा मंगलवार दोपहर लालखदान ओवरब्रिज के आगे चौकसे कालेज के पीछे रेल लाइन की है…!
टक्कर इतनी जबरदस्त थी! कि मेमू ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बे में चढ़ गई… इसके ठीक पीछे महिला बोगी थी… जिससे बोगी के महिला यात्रियों को चोटें आई…!
रेलवे हॉस्पिटल में 11 भर्ती
अफसरों ने हादसे में घायल लोगो की संख्या के सम्बंध में अनभिज्ञता जाहिर की है…! घायलों को रेलवे और अपोलो में भर्ती कराना बताया है! वही रेलवे हॉस्पिटल में 11 लोगो को भर्ती कराया गया है!
ये तस्वीरें आई सामने
इस हादसे की बड़ी दर्दनाक तस्वीरे सामने आई है! जिसमे ट्रेन की बोगी के अंदर एक महिला सीट और दराज के नीचे दबी वहीं एक युवक पटरी के किनारे पड़ा दिखा! वही एक घायल युवती को बोगी से उतारने व एक घायल युवती को उतारकर ले जाते तस्वीरें सामने आई है…!
मुआवजे का ऐलान
रेलवे ने हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है!
रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने इस हादसे
के कारणों की समुचित जांच के निर्देश दिये है…!
हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—👇👇👇
रेलवे ने हादसे के बाद घायल और मृतकों की पहचान और सूचना के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है-
• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
