
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्रह्मांड समाज एवं समग्र ब्रह्मांड एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में “श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ” का भव्य आयोजन बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री पंडित देवकीनंदन दीक्षित भवन में किया जा रहा है! यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 8 नवंबर तक चलेगा…!

इस पावन ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ विधिवत मंगल कलश यात्रा और वेद मंत्रोच्चार के साथ हुआ… जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की! कार्यक्रम के मुख्य आचार्य पंडित श्री परम श्रद्धेय आचार्य अमर कृष्ण जी महाराज द्वारा देवी भागवत महापुराण का रसपान कराया जा रहा है…!

प्रतिदिन पारायण पूजन सुबह 6:30 बजे से 10 बजे तक कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा वाचन होता है! वहीं संध्या में भजन, कीर्तन और आरती का आयोजन किया जा रहा है!

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति, एकता और सद्भावना का प्रसार करना है! उन्होंने बताया कि देवी भागवत महापुराण में निहित संदेश आज के युग में समाज को नैतिकता, संयम और सच्चे धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देता है!
कार्यक्रम के दौरान अखंड ब्रह्मांड समाज और समग्र ब्रह्मांड एकता मंच के सदस्यों ने बताया कि अंतिम दिन 8 नवंबर को पूर्णाहुति, हवन एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा! इस अवसर पर समूचे क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है!
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है! कि वे परिवार सहित इस पावन कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
