
बिलासपुर,,, सेंट्रल यूनिवर्सिटी का संकट टलने का नाम नही ले रहा… परिसर के तालाब में मिली छात्र के लाश को लेकर चल रहा बवाल अभी शांत हुआ नही और फिर एक प्रोफेसर की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई…! अब बॉटनी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार मिश्रा की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनके क्वार्टर में लाश मिली है! वे यहां तीन साल से पदस्थ थे! और अकेले कैंपस के आवासीय परिसर में रहते थे! गौरतलब है! कि 15 दिन पहले यूनिवर्सिटी परिसर के तालाब में बीएससी फिजिक्स के छात्र अर्सलान अंसारी की सन्दिग्ध लाश मिली थी…!
ये बताई जा रही कहानी
बताया जा रहा कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे फिजिक्स विभाग के डीन डॉ. एच.एस. तिवारी मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने प्रो. मिश्रा के क्वार्टर से कराहने की आवाज सुनी! उन्होंने गार्ड प्रभारी बाबूराम खत्री को तलब किया तो दरवाजा अंदर से बंद था…! खिड़की का शीशा तोड़कर सिटकिनी खोली गई! तो प्रो. मिश्रा फर्श पर गिरे पड़े थे!सांस चल रही थी! यूनिवर्सिटी को सूचना दे एम्बुलेंस बुलाया गया पर एंबुलेंस में न तो स्ट्रेचर था! और न ही ऑक्सीजन सिलेंडर गार्ड बाबूराम और कर्मचारी बृजेश किसी तरह उन्हें सिम्स लेकर पहुँचे तब डॉक्टर ने उन्हें मृत’ घोषित कर दिया…!
परिजनों ने जताया सन्देह
सूचना पर प्रो. मिश्रा के पुत्र अवनीश मिश्रा और परिजन शाम को बिलासपुर पहुंचे अवनीश ने बताया, “रात में पापा से फोन पर बात हुई थी! वे पूरी तरह ठीक थे…!
कैंपस में भय का माहौल
15 दिन में एक के बाद एक छात्र और प्रोफेसर ही मौतों से यूनिवर्सिटी परिसर में शोक और भय का माहौल है! तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है!
घोर लापरवाही का आरोप
परिजनों और सहयोगियों ने एम्बुलेंस में स्ट्रेचर और ऑक्सीजन सिलेंडर न होने को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था की घोर लापरवाही बताया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
