
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के लाल खदान रेलवे ब्रिज के आगे मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे में एक और घायल मरीज के इलाज के दौरान दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 12 तक पहुच गई! करीब 2 दर्जन से अधिक घायलों का उपचार अस्पतालों में जारी है! मंत्री नेता उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुच रहे है!


मंगलवार को कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल मेमू ट्रेन लाल खदान ओवरब्रिज के आगे खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई! बिलासपुर जोन में हुए बड़े ट्रेन हादसे से पूरे देश में हड़कम्प मच गया! इस हादसे में मेमू ट्रेन के इंजन के परखच्चे उड़ गए, इंजन में फंसे लोको पायलट समेत दो स्टाफ को बोगी कटवाकर बाहर निकाल हॉस्पिटल भेजा गया! वही इंजन के बाद कि पहली महिला बोगी में बैठी महिला यात्रियों को ज्यादा चोट आई कुछ की मौते हुई, कई डिब्बे पटरी से उतर गए!
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया! चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगो और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकाल हॉस्पिटल पहुँचाया… इस हादसे के कारण ट्रेनो का परिचालन भी प्रभावित हुआ!
इस भयंकर हादसे ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
