
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी को हटा दिया है! यह कार्रवाई एक योग प्रशिक्षिका द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद की गई है! शिकायतकर्ता महिला एक उप निरीक्षक (SI) की पत्नी हैं! वहीं, 2004 बैच के वरिष्ठ (IPS) अजय कुमार यादव को नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है…!

राज्य सरकार की यह बड़ी कार्रवाई राज्य स्थापना दिवस के भव्य आयोजन—‘रजत महोत्सव’—के समापन के एक दिन बाद सामने आई है! इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन दिवस पर और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे थे!
गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, महिला ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी! जिसमें उन्होंने आईजी डांगी पर यौन एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था! शिकायत को विभागीय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया गया और प्रारंभिक जांच के बाद गृह विभाग ने यह निर्णय लिया…!
सूत्रों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के 14 दिन बाद तैयार प्रारंभिक रिपोर्ट में आईजी डांगी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की अनुशंसा की गई थी! आगे की जांच जारी रहेगी और आरोप सिद्ध होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी!
डांगी ने पहले अपने बचाव में दावा किया था! कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है! और उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्व में ही सूचित कर दिया था! आरोपों और पलट दावों के बीच हुई गोपनीय तथ्य–संग्रह प्रक्रिया के बाद यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया!
नए आदेश के अनुसार, आईपीएस अजय कुमार यादव, जो फिलहाल रायपुर रेंज में पदस्थ हैं! अब पुलिस अकादमी, चंदखुरी के अतिरिक्त प्रभार निदेशक होंगे। सरकार का यह त्वरित निर्णय विभागीय अनुशासन और शून्य सहिष्णुता नीति का प्रतिबिंब माना जा रहा है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
