
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के सबसे शांत और न्यायधानी के नाम से गौरान्वित बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इंदिरासेतु कांड की तर्ज पर मिली अधजली लाश ने शहरवासियों की चिंता और पुलिस का टेंशन बढ़ा दिया है! तिफरा सब्जी मंडी के पास के झाड़ियों से धुआं उठते देख मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर जाकर देखे तो सन्न रह गए!सामने एक युवक की अधजली लाश पड़ी थी! सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची…!
लोग चर्चा करते रहे कि बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए मृतक की लाश को जलाने का प्रयास भी किया है! पुलिस ने मृतक के शव के पास से कुछ सामान और साक्ष्य के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है! इस तरह की दूसरी घटना ने कई सवाल और पुलिस कर लिए चुनौतियां खड़ी कर दी है! क्योकि हाल ही में इंदिरा सेतु पुल के नीचे नदी में एक अधजली लाश मिली थी!
इसी तरह के दुसरे मामलों ने पुलिस को मोड्स अप्रेंटिस की दिशा दिखा दी है! पुलिस को किसी नतीजे पर पहुचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दरकार है! जिससे मौत के कारण का पता चल सके! लगातार हुई इस तरह की घटना ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है!
चाकूबाजी की अल्टरनेट घटनाओं ने पहले ही शहरवासियों की टेंशन बढ़ा रखी है! आलम यह है! कि सबके मन मे तब तक भय बना रहता जब तक घर के सारे सदस्य घर के चौखट के अंदर लौटकर न आ जाये।
साइकोबाजी तो नही इस घटना को लेकर चल रही चर्चा में ये भी चर्चा आम है! कि ये कही साइकोबाजी तो नही, इस घटना का इंदिरासेतु की घटना से कोई कनेक्शन तो नही!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
