
00 मामला राजकिशोर नगर- लिंगियाडीह के बेशकीमती शासकीय जमीन का…
00 कह रहे लोग बेचने की तैयारी में है! वामन बाबा…
बिलासपुर,,, पता नही बिलासपुर के जमीन कारोबारी वामन अवतारों को ऐसा कौन सा अलादीन का चिराग मिल गया है! कि उनकी जमीनें राजस्व अफसरों व कर्मचारियों की मिली भगत से दिनों- दिन बढ़ते जा रही है! पूरा खेल इधर के रकबे को उधर बिठाकर सरकारी जमीनों को निगलने का है!

राजकिशोर नगर – लिंगियाडीह रोड से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है! जिसकी शिकायत एक अधिवक्ता ने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल से कर कार्रवाई की मांग की है!

कलेक्टर ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए बिलासपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त अमित कुमार को जांच के आदेश दिए है!
जनदर्शन में अधिवक्ता द्वारा की गई शिकायत की प्रति…
कलेक्टर के समक्ष जनदर्शन में की गई शिकायत में अधिवक्ता पीयूष गंगवानी ने बताया कि राजकिशोर नगर- लिंगियाडीह के बीच सड़क से लगा साढ़े 13 एकड़ सरकारी जमीन है! इसी जमीन के पीछे नरेंद्र मोटवानी और उनकी माँ की 1 एकड़ 24 डिसमिल जमीन है!
माँ- बेटे पर आरोप है! कि इन दोनों ने अपनी 1.24 एकड़ जमीन के आढ में ठीक सामने की साढ़े 13 एकड़ सरकारी भूखण्ड पर कब्जा कर रखा है! आरोप यह भी है! कि नरेंद्र इस सरकारी जमीन को एक मुश्त बेचने के फिराक में है!
बहुत हिम्मत है, वामन अवतारों में
सीपतरोड मोपका चौक पर सालो से पटवारी कार्यालय के बोर्ड लगे बेशकीमती जमीन पर एक भाजपा नेता ने कब्जा कर काम्प्लेक्स तान इसका सौदा शुरू कर दिया! जब न्यूज बास्केट ने इस खबर को प्रसारित किया तब जागे निगम प्रशासन के अफसरों ने हिम्मत जुटा इस परिसर को कब्जे में लेकर दीवार पर निगम के स्वामित्व लिखवाया तब कही ये परिसर निगम प्रशासन के आधिपत्य में आ सका…
निगम के कर्मचारियों की माने तो अफसरों को सब पता था! पर मामला एक बड़े मंत्री के समर्थक से जुड़ा था! इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई करे कौन…?
कलेक्टर ने अधिवक्ता पीयूष गंगवानी के सरकारी जमीन में कब्जे की शिकायत के जांच के आदेश दिए है! पर रेल दुर्घटना के बाद व्यस्तता के कारण जांच अभी शुरू नही हुई है! शुक्रवार को टीम गठित कर मामले के जांच की प्रक्रिया कराई जाएगी!
अमित कुमार
आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
