
बिलासपुर,,, सीपत पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सूरज कुमार सूर्यवंशी, निवासी ग्राम मटियारी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! आरोपी पहले भी इसी तरह के अपराध में जेल जा चुका था! और जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था! अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर रखा था!
पीड़िता को नाबालिग जानते हुए किया था शोषण
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 को पीड़िता ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि आरोपी सूरज सूर्यवंशी ने उसे नाबालिग जानते हुए भी जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया! घटना के बाद से आरोपी फरार था! और लगातार पुलिस उसकी तलाश में थी!
मुखबिर से मिली सूचना पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गृहग्राम मटियारी से दबोच लिया! त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!
पूर्व में भी नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रहा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सूरज सूर्यवंशी पर पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज था! उस मामले में जेल जाने के बाद वह जमानत पर छूटा, लेकिन दोबारा अपराध कर फरार हो गया था! न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर रखा था!
पुलिस की सख्त कार्रवाई — समाज में दिया स्पष्ट संदेश
थाना प्रभारी सीपत ने बताया कि नाबालिगों से दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है! आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है!
यह गिरफ्तारी न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम है! बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है! कि ऐसे अपराधों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी चाहे आरोपी कितना भी चालाक या प्रभावशाली क्यों न हो…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
