Thu. Nov 12th, 2026

अरपा फिर बनी रहस्य की नदी! हाईकोर्ट वकील का शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत और सवालों का सैलाब…


बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में फिर एक बार अरपा नदी से संदिग्ध शव मिलने की घटना ने सनसनी फैला दी है! शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने नदी के बीच एक युवक का शव तैरता हुआ देखा… जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया! सूचना मिलते ही सीटी कोतवाली सिविल लाइन पुलिस सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की…!

प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है! फिलहाल मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट वकील राहुल अग्रवाल उम्र 31वर्ष के रूप में हुई है! सिविल लाइन पुलिस थाना में गुरुवार शुक्रवार दरम्यानी देर रात को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी! पुलिस इसके बाद जांच कर रही है! और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है…!

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं!


गौर करने वाली बात यह है! कि कुछ दिन पहले इसी अरपा नदी के इंदिरा सेतु के नीचे एक महिला का शव मिला था! अब फिर से शव मिलने की घटना से क्षेत्र में दहशत और सवाल दोनों बढ़ गए हैं…!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed