
00 जमीन कारोबारी नरेंद्र मोटवानी और उनकी माँ पर लगा है! आरोप…
00 वामनावतार निगल रहे सरकारी जमीन प्रशासन बेखबर…
बिलासपुर,,, शहर से लगे राजकिशोर नगर – लिंगियाडीह रोड के साढ़े 13 एकड़ सरकारी जमीन को जमीन कारोबारी नरेंद्र मोटवानी द्वारा कब्जा कर बेचने की कोशिश के शिकायत पर मचे धमाल के बाद कलेक्टर के आदेश पर पड़ताल शुरू कर दी गई है! जोन क्रमांक 7 के इंजीनियर ने मौके के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग को आवेदन दिया है!


पिछले मंगलवार को जनदर्शन में अधिवक्ता पीयूष गंगवानी
ने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष इस आशय का आवेदन दे, कार्रवाई की मांग की थी! कलेक्टर ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए नगर पालिक निगम के आयुक्त अमित कुमार को जांच के आदेश दिए… कमिश्नर के निर्देश पर जोन कमिश्नर ने जांच का दायित्व इंजीनियर आशीष पाण्डेय को सौप दिया… इंजीनियर ने मौका मुआयना करने के बाद राजस्व विभाग को इस जमीन का सीमांकन करने पत्र भेजा है! शिकायत में कहा गया है! कि सड़क से लगीं साढ़े 13 एकड़ सरकारी जमीन है! इसी जमीन के पीछे नरेंद्र मोटवानी और उनकी माँ की 1 एकड़ 24 डिसमिल जमीन है!
माँ- बेटे पर आरोप है! कि इन दोनों ने अपनी 1.24 एकड़ जमीन के आढ में ठीक सामने की साढ़े 13 एकड़ सरकारी भूखण्ड पर कब्जा कर रखा है! आरोप यह भी है! कि नरेंद्र इस सरकारी जमीन को एक मुश्त बेचने के फिराक में है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
