
बिलासपुर,,, भ्रष्टाचार की कॉफी अब ठंडी पड़ने लगी है! क्योंकि (ACB) की टीम लगातार गर्म कप के साथ रिश्वतखोरों को पकड़ रही है! सोमवार को (ACB) बिलासपुर की टीम ने सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को एक किसान से फौती नामांतरण के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया!
DSP अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने शिकायत दर्ज कराई थी! कि उसकी दिवंगत माता की 21 एकड़ कृषि भूमि के नामांतरण के लिए तहसीलदार लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था! पहले 1.5 लाख रुपए की मांग, फिर मोलभाव के बाद 1.20 लाख में सौदा तय हुआ!
(ACB) ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की पूरी योजना बनाई! तय रकम की पहली किश्त 50 हजार रुपए आरोपी को देने के लिए भेजी गई! और जैसे ही आरोपी ने NTPC सीपत स्थित कॉफी हाउस में रिश्वत की राशि हाथ में रखी… टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया!
रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है! इस कार्रवाई से तहसील दफ्तरों में हड़कंप मच गया है!
DSP सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है! उन्होंने कहा (ACB) की ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी… किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा!
पिछले डेढ़ साल में (ACB) बिलासपुर की यह 37वीं ट्रैप कार्रवाई है!जो इस बात का सबूत है! कि जिले में (ACB) की पकड़ लगातार सख्त होती जा रही है!
DSP ने आम नागरिकों से अपील की है! कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है! तो तुरंत ACB के मोबाइल नंबर 9926111932 या 07752-250362 पर संपर्क करें…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
