
बिलासपुर,,, रेलवे अधिकारी पर महिला क्लर्क का गंभीर आरोप, दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं… दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर अधिकारी डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (डीसीसीएम) कौशिक मित्रा पर महिला क्लर्क ने कार्यस्थल पर छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है! महिला ने लगभग दो महीने पहले ही जीएम को शिकायत सौंप दी थी! लेकिन अब तक अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है! इस मामले ने रेलवे प्रशासन की संवेदनशीलता और शिकायत निपटान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
महिला क्लर्क ने अपनी शिकायत में 12 बिंदुओं में विस्तार से घटनाओं का उल्लेख किया है! उनका कहना है! कि अधिकारी ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे, बार-बार निजी मुलाकात के लिए दबाव डाला और कई मौकों पर अशोभनीय टिप्पणियां कीं पीड़िता ने चैट, कॉल लॉग और स्क्रीनशॉट्स सबूत के रूप में जमा किए हैं!
रेलवे सूत्रों के अनुसार, मामला जांच प्रक्रिया में है! लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है! शिकायत करने के दो महीने बाद भी न तो अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई है! और न ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है!महिला का कहना है! कि इस स्थिति ने उसे मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना में डाल दिया है!
रेलवे कर्मचारियों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। यह चिंता जताई जा रही है कि जब रेलवे जैसी संवेदनशील संस्था में भी शिकायतें फाइलों में दब जाएं, तो कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा पर गंभीर सवाल उठते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक अधिकारी या एक शिकायत तक सीमित नहीं है, बल्कि रेलवे तंत्र की जवाबदेही, संवेदनशीलता और प्रणालीगत सुधार की परीक्षा है। अब यह देखना होगा कि क्या प्रशासन इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करता है, या यह भी कई मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
