
बिलासपुर,,, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा का यूनिटी फार मार्च झंझट फार मार्च बनकर रह गई… काली मंदिर में भाजपा विधायक और सुशांत शुक्ला और भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय के बीच फोटो बाजी के चक्कर में सरे राह तु तु मैं मै हुई… पार्टी के नेता कार्यकर्ता आमजन सब देखते रहे…

तिफरा काली मंदिर से मंगलवार को तीन दिवसीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया…
आयोजन के पहले दिन ही भाजपा नेता और नेत्री आगे चलने और फोटो बाजी के चक्कर में आपस में उलझ गए…
जमकर चिल्लाचोट मची, सारे कार्यकर्ता और नेता झूम गए की हुआ क्या है! इतने में थोड़ा पीछे चल रहे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बीच बचाव किया इसके बाद भी दोनों एक दूसरे पर उंगली उठाते रहे….
एक नेता ऐसे भी…
इस दौरान एक विधायक और प्रदेश के कद्दावर नेता झगड़ा मचते ही अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल लिए. इसके बाद उन्होंने यूनिटी मार्च का राजीव गांधी चौक पर चाय पानी पीते इंतजार किया… और जैसे ही यात्रा वहां पहुंची… यात्रा का स्वागत कर वे भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हो गए….
ये कैसा संदेश….
पिछले कुछ समय से भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के उलट काम कर रहे है! एक नेता पर एक पेड़ माँ के नाम को कटवाने और उखड़वाने का आरोप लगा.. तो वहीं अब एकता के संदेश वाली मार्च से लफड़े का संदेश सामने आ रहा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
