
बिलासपुर,,,,शहर में ठगी के तरीके अब आस्था और भरोसे को भी निशाना बनाने लगे हैं! हज यात्रा कराने का झांसा देकर 10 लोगों से 35 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है! दो साल तक टालमटोल करने के बाद जब न हज यात्रा हुई और न ही पैसे लौटाए गए… तो पीड़ितों ने पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया….
तारबाहर निवासी शेख अकरम ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है! उन्होंने बताया कि कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी रेशमा अली ने तालापारा, तैयबा चौक में टूर एंड ट्रेवल्स का दफ्तर खोल रखा था! वर्ष 2023 में उन्होंने दावा किया कि उनके माध्यम से लोग दुबई के रास्ते हज यात्रा कर सकते हैं! इस भरोसे में आकर शेख अकरम सहित 10 लोगों ने मिलकर 35 लाख रुपए अग्रिम राशि के रूप में दे दिए! लेकिन न यात्रा कराई गई! न पासपोर्ट-वीजा प्रक्रिया आगे बढ़ी और न ही पैसे लौटाए गए
जब कई बार राशि लौटाने की मांग की गई! तो आरोपी बचते और बहाने बनाते रहे! मजबूर होकर पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई!
अब सिविल लाइन पुलिस ने वसीम अली और रेशमा अली के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! पुलिस का कहना है! कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा!
पुलिस की सलाह…
धार्मिक यात्राओं, विशेष टूर या विदेश यात्रा के नाम पर पैसा निवेश करने से पहले एजेंसी की विश्वसनीयता
उसकी पंजीकरण स्थिति
और पिछले यात्रियों का रिकॉर्ड
अवश्य जांचें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
