Thu. Nov 12th, 2026

SSP रजनेश सिंह और CSP गगन कुमार की सख्ती: पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दुकान चला सिम्स चौकी प्रभारी डोलाराम सस्पेंड, अवैध उगाही पकड़ी गई…

बिलासपुर,,,, आखिरकार SSP रजनेश सिंह ने सिम्स चौकी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दुकान खोल अवैध उगाही कर विभाग की फजीहत करने वाले सिम्स चौकी प्रभारी ढोलाराम को लेनदेन के एक मामले की शिकायत सही पाए जाने पर कोतवाली CSP गगन कुमार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है!


लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए.. SSP रजनेश सिंह ने कोतवाली CSP गगन कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था! कोतवाली CSP श्री कुमार ने बताया कि एक मृतक के परिजन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने ऑनलाइन लेनदेन की शिकायत सही और प्रमाणित पाई गई! उन्होंने अपनी रिपोर्ट SSP श्री सिंह को प्रस्तुत की थी! इसी आधार पर डोलाराम के खिलाफ SSP ने निलंबन की कार्रवाई की है! ऐसा बताया जा रहा है!



हाल ही में डोलाराम के खिलाफ फिर एक मृतक के बेटे से 500 रुपये की मांग करने का तीसरा मामला सामने आया है! हालांकि इसकी शिकायत पुलिस अफसरों तक नही पहुची है…!

बाइट,,, गगन कुमार CSP सिटी कोतवाली बिलासपुर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed