
रायपुर,,,, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है! उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं! विशेष रूप से सिंधी समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद देशभर में विरोध बढ़ा!

रायपुर पुलिस ने बताया कि अमित बघेल 28 अक्टूबर 2025 से फरार हैं! पुलिस ने रविवार रात शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश दी, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया!
पुलिस का कहना है! कि अमित बघेल के स्वतंत्र रूप से घूमने से समाज की शांति और सुरक्षा को खतरा हो सकता है! ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष निगरानी और कार्रवाई जारी है!
इनाम की घोषणा:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) ने घोषणा की कि जो भी व्यक्ति अमित बघेल की गिरफ्तार करने में मदद करेगा, उसे ₹5000 नकद इनाम मिलेगा! यह कदम पुलिस द्वारा आम जनता से सहयोग जुटाने और भगोड़े आरोपी को जल्द पकड़ने के उद्देश्य से उठाया गया है!
स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी लगातार शहर के प्रमुख इलाकों और संभावित ठिकानों पर निगरानी रख रहे हैं! पुलिस ने कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी!
राजधानी रायपुर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है! नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है! पुलिस की टीम 24 घंटे निगरानी के साथ अमित बघेल की तलाश में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
