
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर साईं नगर वार्ड नंबर 03 में एक युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली! मृतक की पहचान कुणाल कुमार राय (उम्र 29 वर्ष), पिता सुर्पेश्वर राय, निवासी भागलपुर, भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है! जो पिछले कुछ समय से बिलासपुर के साईं नगर, उसलापुर में किराए के मकान में रह रहा था! और वह मेडिकल रिप्रेजेंटिव (एम आर )मेडिकल का काम कर रहा था!
जानकारी के अनुसार , घटना 10 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है! मृतक के परिजनों और मकान मालिक को जब शाम तक उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया! कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने झांककर देखा तो कुणाल कमरे के फर्श पर पड़ा था! तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई!
सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया! कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है! हालांकि, सुसाइड नोट की सामग्री को पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है!
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है! मामले की जांच जारी है! प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है! हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है! ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं!
स्थानीय लोगों के अनुसार कुणाल पिछले कुछ महीनों से यहां किराए पर रह रहा था और शांत स्वभाव का युवक था! पड़ोसियों ने बताया कि वह कल से कमरे में बंद था! और किसी से कोई बातचीत नहीं की थी! फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार से संपर्क कर आगे की कार्रवाई में जुटी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
