
बिलासपुर,,,, जिले के मंगला चौक स्थित स्क्वायर फीट टाइल्स दुकान में हुई तिजोरी चोरी की वारदात का सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है! पुलिस ने घटना के एक सप्ताह के भीतर दो आरोपियों को मध्यप्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से ₹1.97 लाख नगद, चोरी की रकम से खरीदे गए दो आईफोन, कपड़े, जूते-बैग सहित कुल ₹3.55 लाख की संपत्ति बरामद की गई है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में ACCU (सायबर सेल) और सिविल लाइन थाना की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया!

दुकान संचालक सत्यजीत राजनकर ने 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि 29 अक्टूबर की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान की छत उखाड़कर तिजोरी सहित ₹5.80 लाख नगद चोरी कर लिए! पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की!
ACCU और सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर और अन्य जिलों के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले! तकनीकी साक्ष्य और हुलिए के आधार पर संदिग्धों की पहचान हुई! वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम देवास (म.प्र.) पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर चुके हैं! दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है!
गिरफ्तार आरोपी
1. सोमू उर्फ अनुज कश्यप पिता कृष्ण कुमार कश्यप, उम्र 23 वर्ष, निवासी तोरवा, राधाकृष्ण मंदिर के पास, बिलासपुर।
2. आर्यन शुक्ला पिता उमेश शुक्ला, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाबू जगजीवन वार्ड, कटनी (म.प्र.)।
1… नगद ₹1,97,000
2… दो iPhone और चार्जर, कीमत ₹1,30,000
3… जूते, बैग, कपड़े ₹28,000
कुल संपत्ति ₹3,55,000
घटना में प्रयुक्त पेचकस, प्लास, स्कूटी और टूटा तिजोरी ताला भी जब्त।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिलासपुर में वन विभाग बना विवादों का जंगल: महिला वनरक्षक के गंभीर आरोप, अफसरों पर प्रताड़ना का साया, शिकायतों पर चुप्पी से उठे सवाल, न्याय के लिए मीडिया का सहारा, सिस्टम पर भरोसा डगमगाया…
Uncategorized2026.04.23सट्टा किंग का खेल: रायपुर में बाबू पठान, आशु शर्मा और इमरान का नेटवर्क हावी, दुबई कनेक्शन से करोड़ों की बाज़ी, पुलिस की रेड के बावजूद खाईवाल अब भी फरार और सिस्टम बेबस नजर आया…
Uncategorized2026.04.23फेरो मैंगनीज में घोटाले का खेल, ट्रक चालक बना मास्टरमाइंड, 3 टन माल गायब कर गिट्टी-पत्थर से भर दिए बैग, 48 लाख की चपत लगाकर भागा आरोपी, आखिरकार पुलिस ने अलवर से दबोचकर पूरा खेल किया बेनकाब…
Uncategorized2026.04.2325 हजार में बिकता था सिस्टम, ACB ने पटवारी को सिखाया सबक, जमीन नामांतरण के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, प्रार्थी ने खेला मास्टर स्ट्रोक, रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर, अब कानून की गिरफ्त में पहुँचा पूरा मामला…
