
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है! इस बार ठगों के निशाने पर कांग्रेस नेता प्रमोद नायक आए, बताया जा रहा है! कि नायक के मोबाइल पर फर्जी आरटीओ ऑफिस के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया… जिसमें उन्हें बिना जानकारी के जोड़ दिया गया था!
ग्रुप में आए एक लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया! इसके बाद उनके नाम से सभी संपर्कों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में फर्जी ई-चालान लिंक भेजे जाने लगे! हैकर्स ने प्रमोद नायक के नाम का उपयोग करते हुए लोगों तक आरटीओ ऑफिस के फर्जी संदेश पहुंचाने शुरू कर दिए!
इस घटना के बाद नायक ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई!उन्होंने बताया, “कल रात मुझे आरटीओ ऑफिस के नाम से एक ग्रुप में जोड़ा गया! मैंने समझा चालान संबंधी सूचना होगी, इसलिए खोला! कुछ ही देर में मोबाइल अपने आप डाउनलोड करने लगा! सुबह पता चला कि मेरे मोबाइल से ही सब जगह लिंक जा रहे हैं! यह साफ तौर पर साइबर फ्रॉड है!
साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है! और फर्जी ग्रुप्स को हटाने की प्रक्रिया जारी है! फिलहाल राहत की बात यह है! कि अब तक किसी के साथ आर्थिक नुकसान की सूचना नहीं मिली है!
परिवहन विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने नागरिकों को सावधान करते हुए कहा है!कि ई-चालान का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट
[https://echallan.parivahan.gov.in](https://echallan.parivahan.gov.in)
पर ही करें! किसी भी अज्ञात लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें, क्योंकि ऐसे लिंक मोबाइल और बैंक डिटेल्स हैक कर सकते हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
