
बिलासपुर,,,, बिलासपुर मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है! जहां गांजा तस्करी से हासिल की गई करोड़ों की अवैध संपत्ति को सफ़ेमा कोर्ट ने फ्रीज कर दिया है!

मुंबई के सफेमा कोर्ट ने सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में पकड़े गए तीन तस्करों की 1.50 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी को नशे के अवैध कारोबार से अर्जित पाया और उसे तुरंत जब्त करने का आदेश दिया है! पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने नशे के पैसे से आलीशान मकान और प्लॉट खरीदे थे!जिनमें से एक आरोपी ने तो पत्नी और प्रेमिका दोनों के नाम पर लग्जरी मकान बनवा रखे थे…!

सकरी और सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई के बाद जिन तीन तस्करों की संपत्ति जब्त की गई है! उनमें सिरगिट्टी का अजय चक्रवर्ती सबसे बड़ा नाम है! कार्रवाई के दौरान सामने आया कि उसने नशे के पैसों से 1.20 करोड़ रुपए के दो शानदार मकान बनवाए थे! वहीं सकरी थाना क्षेत्र में गांजा बेचने वाली कांति पांडे और सप्लायर दीपक गंडा से भी 15 लाख का मकान और 21 लाख रुपए कीमती प्लॉट कुर्क किया गया! सफेमा कोर्ट में पेश साक्ष्यों की जांच के बाद कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए सभी संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश दिया…!
गौरतलब है! कि बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर नकेल कस रही है! अब तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 मामलों में कुल 20 आरोपियों की 7.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है! इन मामलों में पुलिस अधिकारियों की सटीक विवेचना की सफेमा कोर्ट ने भी सराहना की है! सकरी थाना के एएसआई सुरेंद्र तिवारी और सिरगिट्टी थाना के हवलदार प्रभाकर सिंह को बेहतरीन जांच के लिए एसएसपी ने सम्मानित भी किया है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
