
00 संचालक कह रही दो दिन पहले डिलीवरी ब्वाय काम छोड़ चुका 3 दिन पुराना वीडियो आया…
00 कुछ होगा या यहाँ भी बाबा भूसरूंग…?
बिलासपुर,,,, अगर आप बंगला गैस एजेंसी (एचपी) के कंज्यूमर है! तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपके घरों में आने वाले गैस सिलेंडर से गैस की अवैध रिफिलिंग और चोरी हो रही है! यही वजह है! कि गैस सिलेंडर महीने भर नही चल रहा सवाल यह उठ रहा कि वो दो विभाग नाप तौल और खाद्य विभाग के अफसर क्या देख रहे… क्या वे इससे बेखबर थे! या फिर सारा खेल उनकी सह पर चल रहा ये बड़ा सवाल है! विक्की ने इसकी शिकायत खाद्य नियंत्रक से की है! उन्होंने वही टीम गठित कर जांच कराने का जुमला गढ़ा पर सवाल ये है! कि क्या जांच होगी… और क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी…?

गोड़पारा के विक्की गुलहरे ने बताया कि वे बंगला गैस(एचपी) एजेंसी के कंज्यूमर है! एजेंसी के डिलवरी बॉय द्वारा लाये जा रहे सिलेंडर पर शक होने पर उन्होंने सिलेंडर का तौल कराया तो पिछले 3 माह में उन्हें कभी 3 तो कभी 5 किलो सिलेंडर मिला, इज़के बाद वे अपने एक साथी के साथ एजेंसी के डिलेवरी वाहन का पीछा करते रहे, 3 दिन पहले उन्होंने सिलेंडर से भरे डिलीवरी आटो का पीछा किया तो राजकिशोर नगर के बियाबान इलाके में एजेंसी के 3 – आटो दिखे जो सिलेंडरों से गैस की चोरी से रिफलिंग कर रहे थे! उन्होंने इसका वीडियो फोटो के साथ फ़ूड नियंत्रक को शिकायत सौंपा एजेंसी की संचालक को पूरे मामले से अवगत करा वीडियो फोटो दिखाया पर…?
ब्लैक में भी चोरी…
विक्की ने बताया कि एक दो बार जरूरत पड़ने पर उसने ब्लैक में भी सिलेंडर खरीदा तो उसमें से भी 4-5 किलो गैस कम निकलां यानि बेईमानी का काम भी पूरी ईमानदारी से हो रहा!
सरकार दे रही सब्सिडी की झप्पी, उसमें भी डाका…
सरकार गैस सिलेंडरों में जितने की सब्सिडी नही दे रही उससे ज्यादा इसके एडवरटाइजिंग में खर्च कर रही, और इतने प्रचार प्रसार के बाद सिलेंडर से गैस और पब्लिक के जेब से डाका का खाखा आखिर ऐसा कब तक चलेगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
