Thu. Nov 12th, 2026

कथा वाचक आशुतोष चैतन्य की पेशी के बाद कोर्ट परिसर बना रणभूमि: हिंदू संगठन बनाम सतनामी समाज, नारेबाजी और झूमा झटकी में पुलिस और वकीलों ने किया हंगामा काबू, बिलासपुर में दृश्य देख लोग रह गए सन्न…

बिलासपुर,,, बिलासपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद आज शाम उन्हें जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया… जहां कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी…

लेकिन कथा वाचक आशुतोष चैतन्य की पेशी के बाद बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विवाद की स्थिति पैदा हो गई…

दरअसल हिंदू संगठन और सतनामी समाज लोगों के बीच कोर्ट परिसर में ही नारेबाजी शुरू हो गई… जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी हुई…

विवाद की स्थिति बनने के दौरान पुलिस ने बीच बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया, इस बीच कुछ लोगों द्वारा लगातार गाली गलौज किया जा रहा था! जिसके बाद वकीलों ने इसका विरोध किया और न्यायालय परिसर में हंगामा मचाने वाले लोगों भगाया.. इसके बाद इस तरह के व्यवहार को लेकर वकीलों ने भी विरोध जताया और इसकी शिकायत की..

बाइट,,, कमल शर्मा अधिवक्ता
बाइट,,, दिनेश तिवारी अधिवक्ता

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed