
बिलासपुर,,,, अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल में 14 नवंबर 2025 को IIMUN का तीन दिवसीय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ! कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुई!

कश्मीर से आई सुश्री अंबर फातिमा ने IIMUN की अवधारणा और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन छात्रों में नेतृत्व, संवाद कौशल और वैश्विक समझ विकसित करने का माध्यम है! विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के लोकगीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत कर दिया!

एडमिरल आर. हरि कुमार ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि IIMUN न केवल शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाता है!बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है!

विशिष्ट अतिथि और नगर विधायक अमर अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विश्व नेतृत्व की क्षमता रखता है! और इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक मंच के लिए तैयार करते हैं! पारुल विश्वविद्यालय से आए डॉ. सुभांगी राव ने कहा कि IIMUN विद्यार्थियों की सोच, दृष्टिकोण और ऊंचाइयों को छूने की क्षमता को विकसित करता है!

विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरिंदर सिंह चावला ने स्कूल की यात्रा साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को साधारण से असाधारण बनना है और अच्छे मूल्यों से जुड़कर आगे बढ़ना है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
IIMUN को विभिन्न समितियों में विभाजित किया गया, जिनमें UNEP, CLA, UNW, Harry Potter कमिटी, एवं लोकसभा जैसी रोचक चर्चाएँ शामिल रहीं! पहले दिन सभी समितियों में सक्रिय विचार-विमर्श हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष किरनपाल सिंह चावला, डायरेक्टर गुरमेहर सिंह चावला और प्राचार्य फरहान अहमद ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
