Thu. Nov 12th, 2026

नगर निगम में उफान! स्वायत शासी कर्मचारियों ने खोली अफसरों की मनमानी की पोल—3 माह वेतन रोक, मौखिक ट्रांसफर, PF में गड़बड़ी… बैठक में गरजे कर्मचारी, आयुक्त को ज्ञापन और आंदोलन की चेतावनी!”

बिलासपुर,,, नगर निगम के स्वायत शासी कर्मचारी संघ की बैठक में जोनल व्यवस्था के बाद बिगड़े हालात,कर्मचारियों को प्रताड़ित कर उन्हें 2 से 3 माह के पारिश्रमिक से वंचित करने, कोर्ट के फैसले और शासन के आदेश के बाद भी स्वछता दीदियों के भविष्य निधि से हो रहे खिलवाड़ को रोकने का मुद्दा गंभीर रूप से छाया रहा! संघ ने इन मांगों को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने और इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया!



दरअसल स्वामी विवेकानन्द उद्यान में शनिवार को संघ की बैठक आयोजित की गई! बैठक में बिना अधिकार के ज़ोन कमिश्नर द्वारा वाहन चालकों और स्वछता दीदियों को दुसरे जोन में मौखिक ट्रांसफर देने, फिर वहां पारिश्रमिक अटकने और नाम काटके चलता कर अपने करीबियों को गाड़ी चढ़ाने, स्वछता दीदियों के भी इसी नाम से

पारिश्रमिक लटकने, पीएफ और अन्य मुद्दों को लेकर संघ के पदाधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों ने अपनी बात रखीं! संघ के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर इन सभी मुद्दों पर आवेदन बना निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने और इसके बाद भी समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन करने एकस्वर में निर्णय लिया! इस अवसर पर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी लंबित और अधूरे मांगों को पूरा करने की मांग की!

बोले कर्मचारी हित से जुड़े मामलों में कार्रवाई नही हुई तो करेंगे आंदोलन…

नगर निगम कें कर्मचारियो ने बताया कि ऐसे कई लंबित और अधूरे मामले है!

जिनकी शिकायत करके निराकरण करने की मांग की जा चुकी है! इसके बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई है! जिसके कारण आगे की राजनीति बनाई जा रही है!

कर्मचारियों को बिना अधिकार ट्रांसफर करने और भविष्य निधि पर हुआ चर्चा…

नगर निगम के कर्मचारियों ने यह भी कहा बिना अधिकार के ट्रांसफर करना और कर्मचारियों को बेवजह तंग करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है! जबकि कई बार आवेदन देकर निवेदन किया गया है! कि किसी भी कर्मचारी को बेवजह तंग नहीं किया जाए…

बाइट,,, सुरेश तिवारी महामंत्री स्वायत शासी कर्मचारी संघ
बाइट,,, नंद कुमार कुशवाहा स्वायत शासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed