
बिलासपुर,,, बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर लोगों की जान पर भारी पड़ती दिखी! पुराना बस स्टैंड के पास अचानक एक केबल का तार टूटकर सीधे सड़क पर गिर गया… जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई! वहीं इस केबल तार के नीचे आने से अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड की तरफ आने जाने वाली सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई! विद्युत करंट से भरा तार सड़क पर गिरा रहा और विभाग का कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नजर नहीं आया केबल तार कैसे नीचे गिरा इसकी जानकारी नहीं हो पाई!


रोजमर्रा की आवाजाही वाली इस सड़क पर लोग अपनी जान बचाते हुए किनारे-किनारे से गुजरते दिखे।! बस कंडक्टर खुद उतरकर आने जाने वाले लोगों को साइड करने की कोशिश करता नजर आया! वही कई वाहन चालक वापस पीछे मुड़कर अपने गंतव्य तक जाने के लिए रास्ता अख्तियार किए जो कि बिजली विभाग की लापरवाही का सबसे बड़ा सबूत है! वहीं बाइक सवार भी डर-डरकर रास्ता पार करते नजर आए!
स्थानीय लोगों का कहना है! कि विभाग को कई बार जर्जर तारों की शिकायत की गई! लेकिन कार्रवाई नहीं हुई! यदि समय रहते मरम्मत की जाती, तो यह हादसा टल सकता था! सवाल यह है! कि आखिर बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
