
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद स्थित लाल खदान तालाब में रविवार शाम चार छात्रों के डूबने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया! पवन, यश दुबे, उदयन और साईं नाम के चारों छात्र करीब 4 बजे तालाब में नहाने उतरे थे! तभी हादसा हो गया!

स्थानीय लोगों की मदद से दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया… जबकि तीसरे छात्र का शव देर शाम तालाब से बरामद किया गया! चौथा छात्र लापता था! जिसे एसडीआरएफ और गोताखोर टीम ने अभियान चलाकर उसे भी ढूंढ निकाला!
स्थानीय निवासियों ने बताया कि लाल खदान तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं! लेकिन चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा घेरा या निगरानी जैसी व्यवस्थाएँ आज तक नहीं की गईं! क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत किए जाने की मांग दोहराई है!
घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है! परिजन गुमशुदा छात्र की सुरक्षित वापसी की आस में लगातार तालाब किनारे डटे थे! प्रशासन ने मामले की जांच और तालाब के आसपास सख्त सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
