
00 पुराने हाईकोर्ट रोड पर डिवाइडर निर्माण के लिए खोदी गई सड़क
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ी म एक कहावत है! कि खाये खोए बर करछुल नही फेक मारे कटार…

बस ऐसा ही हाल अभी बिलासपुर के न्यायधानी का है! जहां गांधी चौक- जूना बिलासपुर के बदहाल सड़को पर गणपति बप्पा और माँ जगत जननी का आगमन और विसर्जन उसके बाद दशहरा दिवाली, एकादशी सब हो गया मन गया… हलाकान मोहल्लेवासी और कारोबारी सड़क पर आंदोलन करने तक उतरे…
जूना बिलासपुर व्यापारी संघ ने जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए किया चक्काजाम आंदोलन…
पर बदहाल सड़क को गिट्टी डामर की परत आज तक नसीब नही हुई… और उधर गांधी चौक से शिव टॉकीज रोड पर चमाचम दीवार और झमाझम डिवाइडर सजाया जा रहा… कह रहे कि फंड का टोटा है!
इसलिए बैराज का काम अधूरा पड़ा है! सड़क के लिए पैसे है! नही सिर्फ दावे किए जा रहे इधर ठेकेदार धडाधड डिवाइडर ठोकवा रहा… लोग पूछ रहे कि क्या अफसरों को ये तक पता नही की पहले सड़क जरूरी या डिवाइडर…?
पुराने हाईकोर्ट रोड पर ऐसे लगवा रहे डिवाइडर
पहले बारिश का बहाना था, अब तो वो भी कट गया दावा था कि टेंडर और कार्यादेश सब ओके है बारिश बन्द होने के बाद 15 अक्टूबर से जर्जर और बदहाल सड़को के मरम्मत, नवीनीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा, सवाल यह उठ रहा कि जब फंड की कमी नही, बारिश हो नही रही तो शहर की सबसे खचाड़ा मुख्यमार्ग जूना बिलासपुर- गांधी चौक के रोड की मरम्मत में दिक्कत क्या आ रही है! क्या जिम्मेदार अफसर इन सड़कों से नही निकलते गुजरते और यदि निकलते है तो उन्हें ये सब क्यो नही दिखता ये भी बड़ा सवाल है!
क्या जिस न्यायधानी में जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए फंड नही है!वहां डिवाइडर बनाना क्या उचित है!
गांधी चौक-जूना बिलासपुर की बदहाल गड्ढेदार सड़क 👇👇👇
अपने को तो… से मतलब
जो तस्वीरें और जिम्मेदारों की जिस तरह की गम्भीरता सामने आ रही उससे तो ऐसा ही लग रहा, तभी तो उन्हें इसकी तक परवाह नही की लोग क्या कहेंगे…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
