
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के लालखदान के पास 4 नवंबर को हुए भीषण ट्रेन हादसे के मामले में रेलवे विभाग ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है! जांच के दौरान विभाग ने DOP एम आलम को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है! एम आलम वही अधिकारी थे! जिन्होंने गेवरारोड बिलासपुर MEMU लोकल ट्रेन के संचालन के लिए लोको पायलट की ड्यूटी निर्धारित की थी! उनके स्थान पर अब TRD विवेक कुमार को तैनात किया गया है!
गतौरा लालखदान ओवरब्रिज के बीच शाम लगभग 4:10 बजे गेवरारोड बिलासपुर MEMU एमईएमयू लोकल ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी! टक्कर इतनी भीषण थी! कि एमईएमयू के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था!
हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलाया!
इस दुर्घटना में अब तक 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं! जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोको पायलट की ड्यूटी लगाने में हुई कथित लापरवाही के कारण यह कार्रवाई की गई है! इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में आगे भी कई स्तरों पर सख्त एक्शन की संभावना जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
