
ज्वाली पुल वैकल्पिक रोड से लगा वही चर्चित बड़का प्लॉट
00 तो क्या काम्प्लेक्स के लिए व्यवसाय की छूट रहेगी…
00 न्यायधानी में पैसे और पावर का अद्भुत खेल…
बिलासपुर,,,, ज्वाली पुल के वैकल्पिक रोड के बड़का जमीन को 40 फुट रोड देने के लिए की गई! तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद गुपचुप गुंताड़ा जारी है! ले आउट नक्शा सब प्रोजेक्ट बाई सिदारा एसोसिएटस के नाम से तैयार है! जिसमें कुछ नेताओं और बड़े कारोबारियों का नाम सामने आ रहा है!
इसी प्लॉट का बताया जा रहा ले आउट…

खबर ये भी सामने आ रही कि दुकानो की बिक्री तक शुरू हो गई है! मामला शांत होने का इंतजार है! कहा जा रहा की इसके बाद यहां जोरशोर से काम शुरू कराया जायेगा!

पॉवर और सेटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है! कि निगम प्रशासन ने यहां प्रस्तावित 40 फुट की रोड लिए टेंडर भी जारी कर दिया… चर्चा है! कि नेताओं और बड़े कारोबारियों की सह पूरा खेल इतने बेखौफ और सुनियोजित ढंग से खेला गया बड़े लोगों के लिए निजी निर्माणों को ढहाने के आरोप लगे इसके बाद इतनी फजीहत हुई कि निगम के अमले ने इधर मुड़कर नही देखा!
निगम प्रशासन पर लंबे समय से बड़े लोगो के इशारे पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए आरोप लगते रहे है! लेकिन इस कार्रवाई ने तो सारे खेल से ही पर्दा गिरा दिया!
आप खुद देखिये ये इसी प्लॉट पर खड़े होने वाले बड़का काम्प्लेक्स का लेआउट नक्शा है!

जिसके लिए यहां विकास की गंगा बहाने के नाम पर दो तीन बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई… दावा किया गया कि यहाँ किसी भी व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति नही दी जाएगी तो फिर ये बड़का काम्प्लेक्स के लिए इतना बड़ा गुंताडा कैसे किया जा रहा…
क्या निगम के अफसरों को फजीहत तक का डर नही जो आये दिन इस तरह का सुविधा और संतुलन वाला बयान देकर यहां के प्रभावित रहवासियों, कारोबारियो औऱ आम पब्लिक के साथ सेकेंड भोंदूदास का खेल खेल रहे है!
फिर चर्चा की आखिर वो कौन सी ताकत है?
याद कीजिये कैसे इस रोड पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई, निजी निर्माण को जबरिया नियम विरुद्ध तोड़ने के आरोप लगे, कैसे और किसकी घुड़की के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने के बाद फिर वन डे तोड़फोड़ की गई, चर्चा रही कि इसी बड़का प्लॉट वाले को लाभ पहुचाने नियम विरुद्ध कार्रवाई की जा रही, अब चर्चा इस बात की है कि आखिर किसके इशारे पर ये खेला किया गया वो कौन सी ताकत है?
मेरे अकेले नही ज्वाली नाला वैकल्पिक रोड की ये ढाई एकड़ जमीन मेरे परिवार के नाम पर है, अभी ले आउट फाइनल नही हुआ है, ये रफ ले आउट है…
गोल्डी सिदारा
ज्वाली पुल वैकल्पिक रोड के चौड़ीकरण के लिए टेंडर कॉल किया गया है, टेंडर की प्रक्रिया के बाद सड़क चौड़ीकरण को कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
