
बिलासपुर,,,,, व्यापार विहार स्थित शराब भट्ठी के पास सोशल मीडिया में वायरल हुए मारपीट के वीडियो के आधार पर तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है! वीडियो में दो युवक आपस में लाठी-डंडों और हाथापाई के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे! जिसे देखते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया!
पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे एक युवक की पहचान कर उसे मौके से ही पकड़कर थाना लाया गया! पूछताछ और वीडियो के मिलान के बाद आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई तथा उसे सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया!
पकड़े गए आरोपी का नाम दुर्गेश साहू, पिता महेत्तर साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चपोरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर है। वर्तमान में वह चंदेला नगर, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में रह रहा था!
तारबाहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों में मारपीट, उपद्रव तथा अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी! वायरल वीडियो के आधार पर भी ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कदम उठाए जाएंगे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
