
बिलासपुर,,,, रामाग्रीन सिटी, खमतराई में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गंभीर रूप ले रहा है।
गेट नंबर 2 के पास बिना किसी अनुमति और बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण कार्य जारी है। नगर निगम की ओर से पहले ही इस भूमि पर स्टे आदेश लागू बताया गया था,
फिर भी निर्माण कार्य रुका नहीं। अब कॉलोनी वासियों ने एक और गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है…

कॉलोनी वासियों ने कहा कि मकान निर्माण करने वाले व्यक्ति ने अपने सेड के ढलान को इस तरह से रखा है कि बारिश का पानी सीधे कॉलोनी के रास्ते में गिरने लगा है।
इसके कारण पूरा पानी कॉलोनी के अंदर घुसने लगा है, जिससे निवासियों को बड़ी असुविधा और सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। लोग बताते हैं कि यह अवैध निर्माण केवल शासकीय जमीन पर कब्जा नहीं है, बल्कि कॉलोनी की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी गंभीर असर डाल रहा है….
रामाग्रीन सिटी के निवासी नगर निगम बिलासपुर से इस अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को रोकने के साथ-साथ जलभराव जैसी समस्याओं को भी तत्काल हल करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो न केवल सरकारी भूमि का नुकसान होगा, बल्कि कॉलोनी में रहने वालों की सुरक्षा और सुविधा भी खतरे में पड़ जाएगी। नागरिक प्रशासन से कठोर और प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
