
बिलासपुर,,,,, बिलासपुर में नौ मजदूरों ने एक होटल मालिक और मैनेजर पर डेढ़ महीने की सैलरी हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि उनसे होटल का पूरा किचन काम करवाया गया, लेकिन मेहनताना तक नहीं दिया गया। हालात इतने खराब हो गए कि गुरुवार सुबह उनके पास नाश्ते तक के पैसे नहीं बचे और मजबूरन वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए….
लखनऊ और बाराबंकी के ये सभी मजदूर बिलासपुर के रामा सेतु पुल के पास एक होटल में काम कर रहे थे। आरोप है कि होटल मालिक जीतू शर्मा और मैनेजर अंकिता प्रसाद ने डेढ़ महीने से उनकी तनख्वाह रोक रखी है। मजदूरों का दावा है कि बीच-बीच में सिर्फ दो बार 20-20 हजार रुपये देकर उन्हें बहलाया गया, जबकि उनकी कुल बकाया मजदूरी 20 से 30 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें रोज 1100 रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन न रोज का पैसा मिला और न ही समय पर मजदूरी। कई दिनों से “चेक पास नहीं हुआ”, “आज आना”, “कल आना” जैसे बहाने मिलते रहे और आखिरकार स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुरुवार सुबह उनके पास नाश्ते तक के पैसे नहीं बचे…
शिकायत के अनुसार, जब मजदूर कई दिनों की टालमटोल से तंग आकर होटल पहुंचे तो प्रबंधन ने उन्हें वापस भेज दिया और कथित तौर पर डराने की भी कोशिश की। मजदूरों ने बताया कि इससे पहले उन्होंने जहां भी काम किया—उन्हें कभी भुगतान को लेकर परेशानी नहीं हुई, लेकिन इस बार उन्हें गुमराह भी किया गया और बिना पैसे के रहने की नौबत भी आ गई। फिलहाल, मजदूरों द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है……
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21व्यापार विहार में धुएं का अवैध कारोबार बेनकाब, पुलिस की दबिश पड़ते ही श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी फरार, 6 हुक्का सेट समेत भारी मात्रा में सामान जप्त…
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
Uncategorized2026.07.21बिरकोना में जुए की महफिल पर पुलिस का धावा! 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त; कोनी पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized2026.07.21नागलोक कांड में बड़ा खुलासा! बिना सांप काटे बनवाते थे ‘सर्पदंश’ की कहानी, सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार; मुआवजा दिलाने वाले गिरोह की परतें खुलनी शुरू…
