Wed. Oct 21st, 2026

करोड़ों में बनी ‘हैप्पी स्ट्रीट’ बनी ‘हैप्पीकुंड’—लाइट–फव्वारे सब ठप, गुमटियां बंद, नशेड़ियों का अड्डा तैयार; सुकून का अड्डा बना शहरवासियों के लिए खतरा…

बिलासपुर,,,, अरपा तट पर शनिचरी- चाँटीडीह रपटा के बगल में करोड़ो की लागत से विकसित और तामझाम व बड़े- बड़े दावों के साथ उद्घाटित हैप्पी स्ट्रीट कबाड़ गंज में तब्दील और शहरवासियों के लिए जंजाल बन गया है!

लाइट फव्वारा सब ठप है! पूरा परिसर नशेड़ियों के अड्डे और बदमाशों के दनादन के लिए चर्चित है! जहां कभी युवाओं तो कभी युवतियों का दंगल हो रहा है!


पूरा परिसर असत व्यस्त पड़ा है! गंदगी अटी पड़ी है! साफ सफाई का अभाव है! लाइट, फव्वारे, सब ठप पड़े है!

परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण संभ्रांत परिवार के लोगो का यहां आनाजाना ही बंद हो गया है!

पहले यहां लोग परिवार के साथ सुकून का पल बिताने जाते थे! सुबह शाम वॉक पर आने वालो की संख्या भी अच्छी भली थी!

पर यहां आए दिन होने वाले नशाखोरी और दंगल के बाद यह परिसर वीरान पड़ा है!

निगम प्रशासन ने यहां के माहौल को बेहतर बनाने और बेरोजगारों को रोजगार देने 10 गुमटियां भी बनवाई थी!

पर सारी गुमटियां बंद पड़ी है! पूरा परिसर वीरान और अंधेरा पड़ा है! सीसीटीवी कैमरे भी ठप पड़े है!

न्यूज बास्केट की टिम ने शनिवार को यहां के चौकीदार और आम नागरिकों से चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे है! 👇👇👇

बाइट,,, सूरज साहू निवासी जूना बिलासपुर
बाइट,,, विक्की मानिकपुरी निवासी पचरी घाट
बाइट,,, अजय यादव रहवासी मॉर्निंग वॉक

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed