
बिलासपुर,,, जिले के कोनी थाना पुलिस ने ग्राम जलसों में हुई छेड़छाड़ की गंभीर घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! पीड़िता ने थाने आकर लिखित रिपोर्ट कर बताई कि ग्राम जलसों स्थित अपने घर नहानी में नहा रही थी! तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रुपेश सूर्यवंशी उसे नहाते हुए देखकर व महिला को घर में अकेले पाकर गलत नियत से उसके घर में घुसकर महिला को जबरदस्ती कर छूने व छेड़छाड़ करने लगा किसी तरह महिला बचकर वहां से भागकर घटना के संबंध में अपने परिजनों को बताई उपरोक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया… घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई! जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया! पुलिस द्वारा आरोपी रुपेश सूर्यवंशी के घर में दबिश दी गई! पुलिस को देखकर आरोपी रुपेश सूर्यवंशी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया! पुलिस हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछने पर अपराध कारित करना स्वीकार किया! आरोपी रुपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जलसों के विरुद्ध अपराध धारा सदर 74,77,329(2) BNS का अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
