
बिलासपुर,,, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और कोर्ट की सख्ती के बाद भी सड़क में जन्मदिन का जश्न मनाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है! अब कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर (BMO) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार के बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं! सड़क पर जमकर आतिशबाजी भी की जा रही!


सवाल यह उठ रहा कि क्या ये कानून को खुली चुनौती नही है! क्योकि लगातार पुलिस सड़क पर जन्मदिन मनाने और खतरनाक स्टंट करने वाले लोगो के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही है! कोर्ट ने भी इसको लेकर तल्खी जाहिर कि है! पर पता नही क्यो लोग फेमस होने के लिए कानून मो ताक पर रखकर इस तरह की हरकत कर रहे है!युवाओं में तो भाई गिरी का चलन चल रहा पर पढ़े लिखे डॉक्टर ऐसा क्यो कर रहे ये समझ से परे है!
इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे बीएमओ नेशनल हाइवे पर अपनी काले रंग की कार के बोनट पर केक रखकर उसके ऊपर रौशनी जलाकर अपना जन्मदिन मना रहे हैप्पी बर्थ डे का गीत गाकर उनके साथी उन्हें मुबारक बाद दे रहे एक दूसरे को केक खिला रहे… वायरल वीडियो 28 नवंबर की रात बैकुंठपुर के गेज नदी पुल के पास नेशनल हाइवे 43 की बताई जा रही है! इतना ही नहीं, केक काटते समय जमकर आतिशबाजी भी की जा रही! पूरा मामला आ बला पकड़ गला टाइप का है! क्योकि ये वीडियो जश्न में शामिल दोस्तों के द्वारा मोबाइल से शूट करने और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का है जो अब जबरदस्त चर्चा में है!
ऐसा नही कि रोड सिब्रेशन का ये पहला मामला है, इसके पहले भी सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के सेलिब्रेशन को लेकर बखेड़ा खड़ा हो चुका है,,, कभी नेताओ, तो कभी अफसरों तो कभी भाईगिरी के शौकीनों के इस तरह के वीडियो सामने आते रहे है, कार्रवाइयां भी हुई कोर्ट ने फटकार भी लगाई लेकिन इस तरह मि गतिविधियों पर प्रभावी रोक नही लग पा रहा या कहे कि कोई पुलिस और कांनून कि सख्ती और संदेशों को गम्भीरता से नही ले रहे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
