
बिलासपुर,,,, कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष द्वय महेंद्र और सिद्धांशु को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा ने हार्दिक बधाई दी है! पिंकी बत्रा ने कहा कि संगठन ने नेतृत्व की नई जिम्मेदारी देकर दोनों युवा एवं ऊर्जावान नेताओं पर भरोसा जताया है! जो आने वाले समय में पार्टी को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे! उन्होंने कहा कि महेंद्र और सिद्धांशु की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है! तथा दोनों नेताओं के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा!

पिंकी बत्रा ने उम्मीद जताई कि नव–नियुक्त अध्यक्ष संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर विशेष ध्यान देंगे! उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस को मजबूत जमीनी नेतृत्व की आवश्यकता है!जिसे पूरा करने में महेंद्र और सिद्धांशु अहम भूमिका निभाएंगे!
महिला कांग्रेस अध्यक्ष बत्रा ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में शहर स्तर पर कई जनसंपर्क कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और संगठनात्मक बैठकों की योजना बनाई जा रही है! जिनका संचालन नए अध्यक्षों के मार्गदर्शन में किया जाएगा! पिंकी बत्रा ने दोनों नेताओं के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नए मुकाम हासिल करेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
